Home » देश-परदेस » दिल्ली में 70 सीटों पर 58 प्रतिशत मतदान, एक्जिट पोल में अधिकतर एजेंसी ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया

दिल्ली में 70 सीटों पर 58 प्रतिशत मतदान, एक्जिट पोल में अधिकतर एजेंसी ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। अभी तक 70 सीटों के लिए लगभग 58 प्रतिशत मतदान की सूचना है। यह आंकड़ा बढ़ेगा। पिछली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद एक्जिट पोल भी जारी हो गए। सर्वे करने वाली एजेंसियों में अधिकतर ने भाजपा के सत्ता में लौटने का दावा किया है। जिन सात एग्जिट पोल्स का एलान हुआ है, उनमें भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। 

मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं। उधर कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 22 से 31 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। चाणक्य के मुताबिक भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *