Home » देश-परदेस » दलाई लामा संस्था जारी रहेगी, गादेन फोडरंग ट्रस्ट करेगा भविष्य में दलाई लामा के पुनर्जन्म की पहचान

दलाई लामा संस्था जारी रहेगी, गादेन फोडरंग ट्रस्ट करेगा भविष्य में दलाई लामा के पुनर्जन्म की पहचान

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने स्पष्ट किया है कि दलाई लामा की जारी रहेगी। दलाई लामा ने याद दिलाया कि वह 1969 में यह कह चुके हैं कि दलाई लामा के पुनर्जन्म की परंपरा पर निर्णय तिब्बती जनता और संबंधित लोगों द्वारा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि जब वे लगभग 90 वर्ष के होंगे, तब वे तिब्बती बौद्ध परंपराओं के वरिष्ठ लामाओं और जनता से इस विषय पर विचार-विमर्श करेंगे।हालांकि इस विषय पर सार्वजनिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन पिछले 14 वर्षों में तिब्बती संसद, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन, धार्मिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, और विभिन्न देशों के बौद्ध अनुयायियों विशेषकर तिब्बत के भीतर रहने वाले तिब्बतियों ने उनसे निवेदन किया कि दलाई लामा की संस्था को जारी रखा जाए। इन अनुरोधों को स्वीकार करते हुए बुधवार को अपने निवास स्थान मैक्लोडगंज में दलाई लामा ने घोषणा की है कि दलाई लामा की परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य के दलाई लामा के पुनर्जन्म की पहचान की जिम्मेदारी केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट को होगी, जो उनके कार्यालय द्वारा संचालित है। दलाई लामा ने फिर कहा कि इस विषय में किसी अन्य संस्था या सरकार को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *