Home » देश-परदेस » तेलंगाना-हिमाचल के बीच 400 मेगावाट की सेली और 120 मेगावाट की मियार जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता

तेलंगाना-हिमाचल के बीच 400 मेगावाट की सेली और 120 मेगावाट की मियार जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार ने तेलंगाना सरकार के साथ जिला लाहौल-स्पीति में स्थापित होने वाली 400 मेगावाट सेली और 120 मेगावाट मियार जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा, हमारी सरकार जल संसाधनों को राज्य की संपत्ति के रूप में सही दिशा में उपयोग कर विद्युत क्षेत्र में बड़े सुधार कर रही है और हिमाचल को आत्मनिर्भर व समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह समझौता प्रदेशवासियों की समृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री भाटी विक्रामारका मालु, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जी, सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य प्रबंध निदेशक TGSPDCL मुशर्रफ फारूकी, तेलंगाना सरकार के प्रधान सचिव (ऊर्जा) संदीप कुमार सुल्तानिया, हिमाचल सरकार के ऊर्जा सचिव राकेश कंवर, निदेशक (ऊर्जा) राकेश प्रजापति, विशेष सचिव (विद्युत) अरिंदम चौधरी सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *