Home » देवभूमि हिमाचल » तत्वानी पंचायत में बिना पहचान पत्र के बाहरी व्यक्ति सामान नहीं बेच सकेंगे, लड़के की शादी होने पर बधाई राशि 2100 और लड़का पैदा होने पर 1100 रुपये से अधिक नहीं ले सकेंगे

तत्वानी पंचायत में बिना पहचान पत्र के बाहरी व्यक्ति सामान नहीं बेच सकेंगे, लड़के की शादी होने पर बधाई राशि 2100 और लड़का पैदा होने पर 1100 रुपये से अधिक नहीं ले सकेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : रैत ब्लाक की तत्वानी पंचायत की ग्रामसभा की बैठक प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

पहला प्रस्ताव तत्वानी पंचायत में फेरी लगाने वालों पर सख्ती का पारित किया गया। अब कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना पहचान पत्र के पंचायत में सामान नहीं बेच सकेगा। प्रधान अजय कुमार ने बताया कि फेरी लगाने वाले घर-घर जाते हैं। इस दौरान घरों से सामान गायब होने की शिकायतें आती हैं। इसलिए पंचायत में सामान बेचने वालों के लिए पहचान पत्र जरूरी होगा। यदि पंचायत में चोरी का मामला सामने आता है तो पंचायत में आए बाहरी व्यक्तियों का रिकार्ड रहेगा।
दूसरा पंचायत में शादी व लड़का पैदा होने पर बधाई राशि तय करने का था। प्रधान ने बताया कि ट्रांसजेंडर बधाई की राशि को लेकर मनमानी करते हैं। इससे कई परिवार इतनी राशि देने में समर्थ नहीं होते। इसलिए पंचायत ने तय किया है कि लड़के की शादी होने पर बधाई राशि 2100 रुपये तय की गई है। लड़का पैदा होने पर यह राशि अधिकतम 1100 रुपये रहेगी। इससे अधिक कोई भी बधाई राशि की मांग नहीं कर सकेगा।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *