Home » खेल » ज्वालामुखी के रैंखा में जक्ख बाबा महादंगल 28 अगस्त को, बड़ी माली 71000 और स्पेशल माली 11000

ज्वालामुखी के रैंखा में जक्ख बाबा महादंगल 28 अगस्त को, बड़ी माली 71000 और स्पेशल माली 11000

Facebook
Twitter
WhatsApp

ज्वालामुखी (कांगड़ा) : उपमंडल ज्वालामुखी के तहत रैंखा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जक्ख बाबा महादंगल का आयोजन 28 अगस्त गुरुवार को किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए जक्ख बाबा दंगल कमेटी के अध्यक्ष सेना के पूर्व कैप्टन सुरेश कुमार व कमेटी सदस्यों ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी रैंखा में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार भी बड़ी माली 71000 रुपए, जबकि छोटी माली 31000 रुपए की रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक स्पेशल माली 11000 रुपए की रखी गई है। उन्होंने सभी पहलवानों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

जक्ख बाबा दंगल कमेटी के अध्यक्ष सेना के पूर्व कैप्टन सुरेश कुमार ने क्षेत्र के लोगों व दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन में बढ़–चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें