Home » देवभूमि हिमाचल » जिला परिषद वार्ड चड़ी से ओम शर्मा की मजबूत दावेदारी, सैकड़ों समर्थकों के साथ शाहपुर में नामांकन पत्र भरा

जिला परिषद वार्ड चड़ी से ओम शर्मा की मजबूत दावेदारी, सैकड़ों समर्थकों के साथ शाहपुर में नामांकन पत्र भरा

Facebook
Twitter
WhatsApp

शाहपुर (कांगड़ा) : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड चड़ी से भाजपा समर्थित उम्मीदवार ओम शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल देखने को मिला। चड़ी वार्ड से ओम शर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ओम शर्मा के समर्थन में एकजुटता दिखाई। उनके साथ दीपक अवस्थी, हंसराज शर्मा, राजेंद्र पठानिया, भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा, करतार पटियाल, भाजपा जिला महामंत्री सुनेजा चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीत, निशा शर्मा, रवि धीमान, पंकज बलौरिया, बिट्टा राणा, रोहित पठानिया, सुरेंद्र शर्मा, विपुल धीमान, पूर्व प्रधान हरवंश चौधरी, जीवन शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील शर्मा, बबलू चौधरी, केशव शर्मा सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

सिंथेटिक ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ने का संकल्प
इस अवसर पर ओम शर्मा ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। मूल उद्देश्य क्षेत्र में फैले सिंथेटिक ड्रग के जाल को उखाड़ना होगा। पुलिस के साथ मिलकर नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ा जाएगा।

 

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें