Home » देवभूमि हिमाचल » जश्न-ए-धमाका 2026 सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशे से दूर रहने का संदेश

जश्न-ए-धमाका 2026 सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशे से दूर रहने का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांगड़ा : अपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले हर वर्ष की तरह इस बर्ष भी जश्न-ए-धमाका आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों को हिमालयन सुपर स्टार टाइटल अवार्ड से नवाजा गया और नशे से दूर रहने का समस्त हिमाचल प्रदेश में संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वहीं दूसरी तरफ युवा दिलों की धड़कन मनोज ठाकुर और समाजसेवी मोहिंदर सिंह राणा, युवा कवि लेखक डॉ. राजीव डोगरा ने अपना कीमती समय देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की नंबर वन टिंकू विहान और देशराज राणा को हिमाचल प्रदेश का नंबर वन झांकी कलाकार से नवाजा गया। संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों के उभरते हुए कलाकारों को मंच देना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों ने कांगड़ी धाम का भी आनंद लिया।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें