Home » देश-परदेस » जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा; 10 जवान बलिदान और 11 घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा; 10 जवान बलिदान और 11 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग के पास खन्नी टॉप पर हुआ। दुर्घटना में 10 जवान बलिदान हो गए। 11 अन्य जवान घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायल जवानों को निकटतम अस्पतालों में पहुँचाया गया। यह हादसा ऊँची पहाड़ी सड़क और कठिन इलाके के कारण हुआ, जहाँ मौसम और सड़क की स्थिति अक्सर चुनौतीपूर्ण रहती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 10 वीर जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया
शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 वीर जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान और देश सेवा को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने दिवंगत की आत्माओं की शांति और ईश्वर से शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *