Home » मनोरंजन » जब अभिनेत्री काजोल को एक ट्रक के चालक ने कहा, हाय मेरी सिमरन

जब अभिनेत्री काजोल को एक ट्रक के चालक ने कहा, हाय मेरी सिमरन 

Facebook
Twitter
WhatsApp

अभिनेत्री काजोल का कभी अभिनय में जलवा होता था। अभिनेत्री आज भी अपनी अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अब भी उनकी फिल्में देखना लोग पसंद करते हैं। उनके कई फैन्स अब भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। आज भी काजोल नए जमाने की हिरोइनों पर भारी पड़ती हैं। उनसे जुड़ी कई बातें सिने प्रेमी अब भी चर्चा करते सुने जा सकते हैं। काजोल ने भी इसी तरह का एक किस्सा याद किया। कहती हैं कि बात लगभग तीस साल पहले रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की है। तब काजोल गाड़ी चलाकर जा रही थीं। एक सिग्नल पर काजोल के पास आकर ट्रक रुका। ट्रक का चालक काजोल की तरफ देख रहा था। उसने काजोल को देखकर कहा हाय, मेरी सिमरन। इससे किसी भी महिला को बुरा लग सकता है। लेकिन इस तरह की प्रतिक्रियाएं जब आम लोगों से मिलती हैं, तभी किसी कलाकार को असल में लगता है कि उसके अभिनय का लोगों को दिलों पर कितना प्रभाव है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *