Home » देवभूमि हिमाचल » जनता के नकारने पर हताशा में हद से ज्यादा गिर रही कांग्रेस : जयराम

जनता के नकारने पर हताशा में हद से ज्यादा गिर रही कांग्रेस : जयराम

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक और अमर्यादित नारों की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा, कुंठा और गिरते वैचारिक स्तर का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं के मानसिक दिवालियापन और जनता द्वारा नकार दिए जाने की हताशा है। इसी कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आला नेताओं द्वारा बार-बार नरेंद्र मोदी को चुनने वाली जनता और प्रधानमंत्री का अपमान किया जा रहा है।

जयराम ने कहा कि जैसे-जैसे देश की जनता कांग्रेस को नकारती जा रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस अपने नैतिक और राजनीतिक स्तर से लगातार गिरती जा रही है। मुद्दों, नीतियों और जनहित के सवालों पर चर्चा करने में असफल कांग्रेस अब गाली-गलौज और घटिया नारेबाज़ी की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। बिहार में भी कांग्रेस और उसके नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया और उसकी ऐतिहासिक दुर्गति सबके सामने है। कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री का अपमान करके वह अपने हारे नकारे नेताओं की खुशामद भले कर ले देश वासियों का विश्वास नहीं जीत सकती है। जिस तरह बिहार में कांग्रेस की राजनीतिक दुर्गति हुई, उसी तरह आने वाले समय में देश भर में कांग्रेस दुर्गति होगी। देशवासियों द्वारा नकारने के बाद कांग्रेस की यह अराजकता और निकृष्टता की पराकाष्ठा को यह देश कभी माफ नहीं करेगा। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की संस्कार और मर्यादाहीन टिप्पणी करने वालों को यह देश आगे भी सबक सिखाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली की इस रैली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे और उनकी मौजूदगी में प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के विरुद्ध इस तरह के नारे लगाए गए और उन्होंने इसका विरोध भी नहीं किया। यह न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की गरिमा और छवि को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भय और भ्रष्टाचार के पंजे से मुक्त होकर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की नकारात्मक और ओछी राजनीति का सहारा ले रही है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस घटिया कृत्य के लिए कांग्रेस के नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

मंडी गग्गल चैलचौक जंजैहली सड़क के लिए 137.40 करोड़ की स्वीकृति पर जताया आभार
जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कामंडी गग्गल चैलचौक जंजैहली सड़क के लिए सीआईआरएफ के तहत 137.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार जताया।

speedpostnews
Author: speedpostnews

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *