Home » देश-परदेस » छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ में 31 नक्सली मार गिराए; दो जवान शहीद, दो गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ में 31 नक्सली मार गिराए; दो जवान शहीद, दो गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बस्तर के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ में 31 नक्सलियों की मौत। सुरक्षाबलों के दो जवान भी मुठभेड़ में शहीद, दो जवान गंभीर रूप से घायल। बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है।

रविवार सुबह से तलाशी अभियान चल रहा है। सुबह नक्सलियों की इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। नेशनल पार्क में नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। पार्क में सुबह से दोनों ओर से रुक रुक कर गोलीबारी जारी है। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *