Home » अपराध-दुर्घटनाएं » चंबा में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

चंबा में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

Facebook
Twitter
WhatsApp

चंबा, शिमला : चंबा जिला के चुराह में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। कार लगभग पांच सौ मीटर खाई में गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई। मरने वालों में माता-पिता, उनकी बेटी व बेटा और दो अन्य लोग हैं। दुर्घटना का कारण कार पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के चुराह उपमंडल के चनवास क्षेत्र में वीरवार रात सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें