Home » अपराध-दुर्घटनाएं » चंबा जिले में सड़क हादसे में गुजरात के पांच पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत, चार अन्य गंभीर घायल

चंबा जिले में सड़क हादसे में गुजरात के पांच पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत, चार अन्य गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के पांच पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा चंबा के ककीरा-लाहडू मार्ग पर हुआ, जब पर्यटकों से भरी एक कार भारी बारिश के बीच अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे और वे मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे।

मृतकों में गुजरात के भावनगर के पर्यटक और वाहन चालक शामिल हैं। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत दल ने बारिश और अंधेरे के बीच बचाव अभियान चलाकर घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम, फिसलन और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *