Home » देवभूमि हिमाचल » गणतंत्र दिवस पर गाहलियां स्कूल के छात्रों ने कला से दिया समानता और स्वतंत्रता का सुंदर संदेश

गणतंत्र दिवस पर गाहलियां स्कूल के छात्रों ने कला से दिया समानता और स्वतंत्रता का सुंदर संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांगड़ा : पूरे भारत वर्ष में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में एक भारत श्रेष्ठ भारत और इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आकर्षक चित्रकारी, स्लोगन बनाकर समानता और स्वतंत्रता का सुंदर संदेश दिया। इस शुभ मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस और भारतीय संविधान के महत्व के बारे में समझाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एक भारत श्रेष्ठ भारत के इंचार्ज राजीव डोगरा तथा इको क्लब के इंचार्ज अश्विनी कुमार, विकास चौधरी, अनिल कुमार, पंकज धलोरिया ल विनोद कुमार भरपूर सहयोग रहा।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें