Home » देवभूमि हिमाचल » गगल के सलांगड़ी में श्रीमद् भागवत कथा 14 से, डोगरा परिवार करवा रहा है आयोजन

गगल के सलांगड़ी में श्रीमद् भागवत कथा 14 से, डोगरा परिवार करवा रहा है आयोजन 

Facebook
Twitter
WhatsApp
धर्मशाला : कांगड़ा जिला में गगल के पास सलांगड़ी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 14 सितंबर से शुरू होगा। सनौरा के पास सरस्वती गार्डन में इसका आयोजन डोगरा परिवार द्वारा किया जा रहा है। सबसे पहले 14 सितंबर को कलश यात्रा सुबह दस बजे निकाली जाएगी। दोपहर बाद दो बजे से शाम छह बजे तक भागवत कथा होगी। 16 सितंबर को श्री वामन अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 17 सितंबर को श्री कृष्ण जन्म, 18 सितंबर को श्री गोवर्धन पूजा, 19 सितंबर को श्री रुकमणि मंगल और 20 सितंबर को श्री सुदामा चरित्र की कथा का वाचन होगा। इस दिन ब्रह्म पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके बाद भंडारा होगा। प्रतिदिन कथा के बाद भी भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। कथावाचक पंडित शिव कुमार, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कैंट रोड, धर्मशाला वाले कथा सुनाएंगे। कथा का आयोजन अनीता डोगरा, वीना डोगरा, अनिल डोगरा और अनुराधा डोगरा के सहयोग से किया जा रहा है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें