Home » देवभूमि हिमाचल » गगल के पास सलांगड़ी के श्री वैष्णो देवी मंदिर में 13 अगस्त से शुरू होगा पांच दिवसीय कालसर्प व पितृ दोष निवारण शांति महानुष्ठान

गगल के पास सलांगड़ी के श्री वैष्णो देवी मंदिर में 13 अगस्त से शुरू होगा पांच दिवसीय कालसर्प व पितृ दोष निवारण शांति महानुष्ठान

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

गगल (कांगड़ा) : धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत और गगल के निकट सलांगड़ी गांव स्थित श्री वैष्णो देवी जी के मंदिर में नागपंचमी के पावन अवसर पर पांच दिवसीय कालसर्प दोष एवं पितृ दोष शांति महानुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन 13 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए वैदिक परंपरा और विधि-विधान के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए जाएंगे।
आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए पंडित विमुक्त शर्मा एवं पंडित शिवदत्त आचार्य, और पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले इस महानुष्ठान में नाग गायत्री जाप, रुद्राभिषेक, राहु-केतु शांति, पितृ शांति सहित विभिन्न वैदिक पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का अवसर प्रदान करना है, ताकि इच्छुक श्रद्धालु अपेक्षाकृत कम खर्च में इन अनुष्ठानों का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष या पितृ दोष बताया गया है अथवा जो इनसे संबंधित वैदिक शांति अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए श्रद्धालु सलांगड़ी स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मंदिर प्रबंधन समिति ने क्षेत्र के लोगों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और पूजा-अर्चना तथा वैदिक अनुष्ठानों में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें