Home » अपराध-दुर्घटनाएं » कैसे विश्वास करें; रात को बस में ही रह गया यात्री, सुबह भी 60 किलोमीटर चलने के बाद देखा तो बचाया नहीं जा सका

कैसे विश्वास करें; रात को बस में ही रह गया यात्री, सुबह भी 60 किलोमीटर चलने के बाद देखा तो बचाया नहीं जा सका

Facebook
Twitter
WhatsApp

नाहन : हमारे आसपास के जीवन में कुछ घटनाएं रोज होती हैं। कुछ महीनों बाद होती हैं। कुछ सालों बाद देखने को मिलती हैं तो कुछ जीवन में पहली बार भी होती हैं। इस तरह की घटना आपके जीवन में पहले कभी हुई है या नहीं आप विचार कीजिए। खैर खबर पर आते हैं।

सिरमौर जिला के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की घटना है। बताया जा रहा है कि रात भर एक व्यक्ति बस में पड़ा रहा। सुबह बस 60 किलोमीटर से अधिक चल चुकी थी। तब जाकर इस व्यक्ति पर ध्यान गया और उसे ददाहू में अस्पताल ले जाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत कैसे हुई, रात भर बस में रहने के कारण लगी ठंड से हुई या किसी अन्य वजह से, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।

कुछ सवाल हैं। रात को जब चालक व परिचालक ने बस खड़ी की तो यह व्यक्ति बस से उतरा क्यों नहीं? क्या परिचालक ने सभी सीटें चेक नहीं की होंगी। सुबह जब परिचालक बस में आया होगा तो उसकी नजर इस यात्री पर क्यों नहीं पड़ी। परिचालक के ध्यान में तो हर यात्री होता है। मान लिया परिचालक नहीं देख पाया। 60 किलोमीटर तक किसी भी यात्री ने क्यों नहीं देखा। इन प्रश्नों के उत्तर का ही इंतजार है। बताया जा रहा है कि यह बस सिरमौर के अंधेरी से चंडीगढ़ जा रही थी। मृतक सिरमौर का स्थानीय व्यक्ति बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *