धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपमुख्य सचेतक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया अपने हलके का नाम विदेश में भी रोशन कर रहे हैं। पठानिया आजकल सात समंदर पार अमेरिका के दौरे पर हैं। वह अमेरिका के बास्टन एनसीएसएल शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने गए हैं। पठानिया शाम को फेसबुक पर भी लाइव हुए और वहां से भी शाहपुर क्षेत्र के लोगों को अपना संदेश दिया, जो देश-दुनिया के लोगों ने देखा। इससे पहले केवल सिंह पठानिया नार्वे में इसी साल हुई विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम के प्रबंधक के रूप में शाहपुर का नाम रोशन कर चुके हैं।
पठानिया ने अमेरिका में कहा कि शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र को ईको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। पौंग बांध में जल क्रीड़ाओं का विस्तार और धौलाधार शृंखला में करेरी झील का पर्यावरण-संवेदनशील विकास किया जाएगा। इसके अलावा, तलेरू झील (चंबा) और गोबिंदसागर झील में नियंत्रित ईको-टूरिज्म और जल गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। शाहपुर को खजियार और चंबा दर्रों से जोड़ने के लिए रोपवे स्थापित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। हिमाचल प्रदेश ने हरित और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य पर्यावरणीय स्थिरता, ईको-टूरिज्म, स्वास्थ्य नवाचार और डिजिटल भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ईको-टूरिज्म और पर्यावरणीय संरक्षण पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हिमाचल के साथ शोध सहयोग करेंगे। यह साझेदारी हिमालयी पारिस्थितिकी को वैश्विक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कहा कि हिमाचल प्रदेश वैश्विक मंच से सतत विकास, ईको-टूरिज्म और स्वास्थ्य नवाचार के लिए साझेदारियों का स्वागत करता है।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें


Temperature 35.6 degrees
August 12, 2026

Weather Warning, advisory
August 12, 2026

Himachal morning weather
August 12, 2026