Home » अपराध-दुर्घटनाएं » केरल में पांच साल से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, कोच और खिलाड़ियों सहित 60 लोगों पर आरोप

केरल में पांच साल से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, कोच और खिलाड़ियों सहित 60 लोगों पर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

कोच्चि (केरल) : केरल में एक लड़की के साथ के साथ पांच साल से हो रहे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की जब 13 वर्ष की थी, तब उसके साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ। अब लड़की की उम्र 18 वर्ष हो गई है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 10 दूसरे लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एथलेटिक प्रशिक्षण में पहली बार दुष्कर्म, 40 लोगों के नाम बताए
दुष्कर्म करने वालों में लड़की के कोच हैं। वरिष्ठ खिलाड़ियों पर भी आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि 60 से अधिक लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। अभी तक 40 लोगों के नाम बताए हैं, जिन्होंने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। पुलिस की जांच से पता चला है कि स्कूल स्तर पर एथलेटिक प्रशिक्षण से दुष्कर्म का सिलसिला शुरू हुआ था। इसमें लड़की के खेल प्रशिक्षक, साथी खिलाड़ी और अन्य लोगों ने इस गलत काम को अंजाम दिया। क्या कभी सामूहिक दुष्कर्म हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

काउंसलिंग के दौरान पता चला, राष्ट्रीय महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने तीन दिन में रिपोर्ट भेजने को कहा है। साथ ही सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है। यह मामला बाल कल्याण समिति की काउंसलिंग के दौरान सामने आया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *