Home » देवभूमि हिमाचल » कुल्लू में बादल फटने से बहकर पंडोह पहुंची लकड़ी के मामले की सीआइडी जांच होगी

कुल्लू में बादल फटने से बहकर पंडोह पहुंची लकड़ी के मामले की सीआइडी जांच होगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मंडी के पंडोह डैम में ब्यास नदी में बहकर आई लकड़ियों के मामले की सीआईडी जांच होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जारी किए निर्देश। कुल्लू जिला में 24 जून को बादल फटने के बाद आई बाढ़ के बाद लकड़ियां बहकर पंडोह डैम तक पहुंची थीं। लगभग पांच दिन यह लकड़ी पंडोह डैम में जमा रही। फिर डैम से पानी छोड़ने के बाद यह लकड़ी ब्यास में आगे निकल गई थी। जांच यह पता लगाया जाएगा कि लकड़ियां कहां से आईं, वन विभाग की थीं या किसी और ने अवैध कटान किया था। वन विभाग अवैध कटान से इन्कार कर चुका है। कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर ने इस मामले की जांच की मांग उठाई थी। वहीं राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी इस मामले पर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *