Home » देवभूमि हिमाचल » कांगड़ा जिला के फतेहपुर उपमंडल के हडवाल में घर गिरा, रात की घटना

कांगड़ा जिला के फतेहपुर उपमंडल के हडवाल में घर गिरा, रात की घटना 

Facebook
Twitter
WhatsApp

धमेटा (कांगड़ा) : हिमाचल प्रदेश सहित देश के अधिकतर हिस्सों में कुछ दिन से भारी वर्षा हो रही है। भारी वर्षा से हर दिन कहीं न कहीं नुकसान हुआ है। कहीं सड़कें ध्वस्त हो रही हैं, कहीं घरों पर मलबा गिर रहा है, कहीं वाहन बह रहे हैं तो कहीं घर ध्वस्त हो रहे हैं। शनिवार को हिमाचल में कुछ स्थानों पर भवनों को नुकसान पहुंचा। फतेहपुर उपमंडल की हडवाल पंचायत में रात को घर गिर गया। यह घटना हडवाल गांव में हुई। घर के मालिक कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि रात लगभग 11 बजे जोर से धमाका हुआ। वह मौके पर पहुंचे तो घर का बरामदा गिर गया था। बरामदे के साथ ऊपरी मंजिल की दीवार भी गिर गई। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले जरूरी सामान घर से निकाल लिया था। इस घर में थोड़ा-बहुत सामान रखा था। बोले, गनीमत यह रही कि घर की दीवार आंगन की तरफ गिरी, यदि दूसरी तरफ को गिरती तो साथ लगते घरों में नुकसान हो सकता था। कुलदीप सिंह ने इस संबंध में धमेटा के पटवारी को सूचित कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई कि उन्हें हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *