अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन अब तमिल फिल्मों में काम करती दिखेंगी। यह पहली बार नहीं है कि हिंदी अभिनेत्री तमिल फिल्म में काम कर रही हैं। इससे पहले भी कई कलाकार ऐसा कर चुके हैं। तमिल के लोग हिंदी फिल्में में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। विद्याल बालन रजनीकांत अभिनीत जेलर 2 में अपने अभिनय के जलवे बिखेरती दिखेंगी। फिल्म में बालन मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका में दिखेंगी। चेन्नई में फिल्म की शूटिंग चल रही है। चेन्नई के बाद गोवा में भी फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे। यह फिल्म वर्ष 2026 में दर्शकों तक पहुंचेगी। विद्या बालन के फैन इंतजार में हैं कि कई हिट फिल्में दे चुकीं उनकी पसंदीदा कलाकार तमिल फिल्म में कैसा काम करती हैं।
Author: speedpostnews
Post Views: 45



