Home » देवभूमि हिमाचल » औद्योगिक क्षेत्र में अपनी जेब भरने को रोजगार और निवेश की संभावनाएं खत्म कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र में अपनी जेब भरने को रोजगार और निवेश की संभावनाएं खत्म कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

सोलन/बद्दी : नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान सम्मेलन में शामिल होने बद्दी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार औद्योगिक क्षेत्र में वसूली का बड़ा नेटवर्क चलवा रही है। अपनी और अपने चहेतों की जेब भरने के लिए सरकार प्रदेश में उद्योगों की वजह से होने वाले लाभों से प्रदेश को वंचित कर रही है। सरकार की इस अराजकता की वजह से उद्योग पलायन कर रहे हैं, जिससे प्रदेश को होने वाले आर्थिक लाभ और उत्पन्न होने वाली रोजगार की संभावनाएं समाप्त हो रही हैं। अपनी जेबें भरने के लिए सत्ता संरक्षित जो अराजकता औद्योगिक क्षेत्र में फैली है, उसका खामियाजा प्रदेश को भुगतना पड़ेगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ सरकार द्वारा संरक्षित लोगों द्वारा उद्योगों से वसूली का नेक्सस चलवाया जा रहा है, दूसरी तरफ सरकार टैक्स पर टैक्स लगाकर उद्योगों का मनोबल भी तोड़ रही है। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर विजनलेस होकर मित्र हित में काम किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में प्लाटों के आवंटन के नाम पर करोड़ों की वसूली की जा रही है और सरकार द्वारा कुछ खास अधिकारियों को तैनाती देकर इंडस्ट्रीज का अलग तरीके से दोहन किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण चरम पर है, लोगों का जीना मुश्किल हुआ है। रोज लोग धरने पर हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपने ही कामों में मस्त है। हालात यह हैं कि प्रदेश में एशिया की सबसे बड़ी फार्मा इंडस्ट्री अब यहां से छोड़कर जाने को विवश है। मुख्यमंत्री को झूठ बोलकर अपना समय काटने के बजाय प्रदेशवासियों के हितों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि उद्योगों के पलायन से प्रदेश में निवेश का माहौल प्रभावित होगा और राज्य को मिलने वाला राजस्व भी कम होगा। उद्योगों के बाहर जाने से रोजगार के अवसर घटेंगे और इसका सीधा असर प्रदेश की आर्थिकी तथा युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *