Home » अपराध » एसडीएम ऊना पर खिलाड़ी का आरोप; कोर्ट रूम में दुष्कर्म किया, केस दर्ज

एसडीएम ऊना पर खिलाड़ी का आरोप; कोर्ट रूम में दुष्कर्म किया, केस दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp

ऊना : जिला ऊना की एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एसडीएम ऊना ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। शिकायतकर्ता लड़की खिलाड़ी है। एसडीएम ने उसे पिछले महीने 10 अगस्त को दफ्तर बुलाया। जब आफिस गई तो उसे कोर्ट का चैंबर दिखाने ले गया। वहां पर उसे पकड़ लिया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसने शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म किया।

इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। आरोपी इस वीडियो का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। उसने 28 अगस्त और 8 सितंबर को भी जबरदस्ती की। 15 और 17 सितंबर को भी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए दुष्कर्म किया। अब आरोपी शादी से इन्कार कर रहा है। युवती की शिकायत पर सदर थाना ऊना पुलिस ने एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *