डॉ. राजीव डोगरा
इंतजार है ज़ब कोई
अपनी खुशी से हमसे बात करें।
इंतजार है ज़ब कोई
समझे हम इतने बुरे भी नहीं है।
इंतजार है ज़ब कोई
समझे साथ खड़ा व्यक्ति
मानव नहीं महामानव है।
इंतजार है ज़ब कोई
समझे हम उनको जीवन का
हर मुकाम फतह करते देखना चाहते हैं।
इंतजार है ज़ब कोई
समझे आध्यात्मिक लोग ऐसे ही
किसी के जीवन में नहीं चले आते।
इंतजार है ज़ब कोई
समझे कि मैं आया हूँ
उसके जीवन को एक दिशा देने।
(युवा कवि व लेखक, हिंदी अध्यापक, पता-गांव जनयानकड़, पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
rajivdogra1@gmail.com)
Author: speedpostnews
Post Views: 31



