इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर Sarah Taylor को इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह इंग्लैंड पुरुष सीनियर टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने वाली पहली महिला बनी हैं।
36 वर्षीय सारा टेलर इंग्लैंड की महान विकेटकीपरों में गिनी जाती हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 226 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 2009 में वनडे व टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।
उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए फील्डिंग कोच बनाया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के क्रिकेट निदेशक Rob Key ने कहा कि सारा “दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोचों में से एक” हैं और खिलाड़ियों पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Author: speedpostnews
Post Views: 37


