ayodhya first aniversary
: अयोध्याजी में एक वर्ष बाद फिर से उत्सव जैसा माहौल है। अयोध्याजी में पिछले वर्ष श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। तब भी देश भर के लोग अयोध्याजी पहुंचे थे। पूरा साल लोगों का मंदिर में आना जाना लगा रहा। अब प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम हो रहा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय उत्सव शनिवार से शुरू हो गया है। यह उत्सव 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। पिछले साल 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, पर इस बार 11 दिन पहले ही वर्षगाठं मनाई जा रही है। इसका कारण यह है कि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार मनाई जा रही है। पिछले वर्ष ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ का मुहूर्त 22 जनवरी को था। इस बार 11 दिन पहले आ गया। इसलिए यह उत्सव आज से मनाया जा रहा है। हिमाचल में भी वर्षगांठ पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। शिमला के श्रीराममंदिर व गंज बाजार मंदिर में उत्सव मनाया जा रहा है। लोग सुबह से पूजा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। दोनों मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ करवा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के मंदिरों में भी कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें

Maximum temperature 36.2
August 13, 2026


Minimum temperature change
August 13, 2026

Heavy rain alert tomorrow
August 13, 2026
One Comment
जय श्री राम।