अमेरिका में आपको सड़क किनारे लकड़ी के बिजली के खंभे बहुत नजर आएंगे, और इसके पीछे कुछ दिलचस्प वजहें हैं।
लकड़ी क्यों पसंद की जाती है?
1) सस्ती और आसानी से उपलब्ध अमेरिका के बड़े हिस्से में जंगल बहुत हैं, खासकर उत्तर और उत्तर-पश्चिम में। इसलिए लकड़ी के खंभे बनाना और उसे जगह-जगह पहुँचाना आसान और कम खर्चीला पड़ा।
2) लंबी उम्र एक अच्छा लकड़ी का खंभा 40-60 साल तक टिक जाता है। उस पर खास chemicals लगाकर उसे कीड़ों, नमी और सड़न से बचाया जाता है।
3) हल्के, लगाने में आसान कंक्रीट या स्टील के खंभों की तुलना में लकड़ी के खंभे हल्के होते हैं। ट्रांसपोर्ट और इंस्टालेशन में कम मेहनत लगता है।
4) झटके सहने की क्षमता लकड़ी लचीली होती है।
भूकंप, तूफान या हल्के-फुल्के हादसों में लकड़ी के खंभे टूटते से ज्यादा झुक जाते हैं। यानी सुरक्षा के हिसाब से भी फायदे में।
5) मरम्मत आसान अगर कोई खंभा टूट जाए, तो बस नया लकड़ी का खंभा लेकर खड़ा कर दो।
स्टील या कंक्रीट बदलने में समय व खर्च ज्यादा होता है।
अमेरिका बदलाव कर रहा
आजकल सड़कों के नीचे अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक केबल्स बिछाने पर तेज़ी से काम हो रहा है।
कारण ये कि तूफानों में लकड़ी के खंभे अक्सर गिर जाते हैं और बिजली गुल हो जाती है।
जिस वजह से धीरे-धीरे कई शहर लकड़ी के खंभों पर निर्भरता घटा रहे हैं।
————



