Home » देश-परदेस » अमेरिका ने भारत के 12 बच्चों; 23 महिलाओं सहित 104 लोग वापस पहुंचाए, सेना का विमान अमृतसर में छोड़ गया

अमेरिका ने भारत के 12 बच्चों; 23 महिलाओं सहित 104 लोग वापस पहुंचाए, सेना का विमान अमृतसर में छोड़ गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही कई बड़े व कड़े निर्णय लिए हैं। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का मामला आजकल गर्म है। भारत के 104 लोगों को लेकर आया विमान अमृतसर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा लोग हरियाणा और गुजरात के 33-33 हैं। इसके बाद पंजाब के 30 लोग बताए जा रहे हैं। अमेरिका की सेना का विशेष विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 3-3 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल हैं। इनमें 23 महिलाएं और 12 बच्चे भी शामिल हैं।

लगभग 24 घंटे के बाद यह विमान अमेरिका से भारत पहुंचा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले महीने वाशिंगटन में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक के दौरान अनियमित प्रवास पर चिंता व्यक्त की थी। इसी कड़ी में ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजना शुरू कर दिया है। प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग कर रहा है। साथ ही प्रवासियों को रखने के लिए सैन्य अड्डे खोल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक अमेरिकी सैन्य विमानों ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 या 13 फरवरी को अमेरिका का दौरा करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेजने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *