फिल्मी दुनिया में भाई भतीजावाद के आरोप लगते रहे हैं। ज्यादातर लोग अपने पिता और परिवार के नाम के साथ ही आगे बढ़ना चाहते हैं। चाहे बात फिल्मी दुनिया की हो या राजनीति की। इसका उन्हें लाभ भी मिलता है, लेकिन अभिनेत्री काजोल को यह पसंद नहीं था, इसीलिए काजोल ने अपने नाम के साथ कभी सरनेम नहीं लगाया। काजोल ने न तो अपने दादा-नाना और न ही पति के सरनेम का इस्तेमाल किया। इसकी वजह भी जानिए। अभिनेत्री ने कहा कि मैं नहीं चाहती थी कि किसी वंश के सहारे आगे आऊं। इससे उन पर दबाव बढ़ता। उनकी मां ने पूछा भी था कि तुम्हारे पास दादा और नाना के नाम की विरासत है, फिर तुम इनका नाम इस्तेमाल क्यों नहीं करतीं। पर काजोल को किसी की तरफदारी नहीं करनी थी। काजोल को सिर्फ काजोल के नाम से ही जाने जाए, यही उन्हें पसंद था। काजोल कहती हैं कि उनकी 22 साल की बेटी नीसा फिल्मों में काम करने की इच्छुक नहीं हैं।



