Home » साहित्य जगत/ब्लाग » अटल महाविद्यालय तकीपुर के छात्र पुस्तकालय में पढ़ेंगे डॉ. राजीव डोगरा की लिखी पुस्तक ‘अनकहे जज्बात’

अटल महाविद्यालय तकीपुर के छात्र पुस्तकालय में पढ़ेंगे डॉ. राजीव डोगरा की लिखी पुस्तक ‘अनकहे जज्बात’

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांगड़ा : जैसे कि जानते हैं कि डॉ.राजीव डोगरा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक हैं, जिनकी कविताएं हमें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओं में पढ़ने को मिलती है।

इसी क्रम में राजीव डोगरा की पहली पुस्तक ‘अनकहे जज्बात’ सरोज हंस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुई है। राजीव डोगरा ने अपनी पहली पुस्तक की प्रतियाँ अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के छात्रों को पढ़ने हेतु पुस्तकालय में दी। इससे बच्चे प्रेरणा लेकर साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। गौरतलब है कि राजीव डोगरा को साहित्य एवं शिक्षण के क्षेत्र में अनेकों पुरस्कार प्राप्त हुए साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां भी प्राप्त हुई हैं।
राजीव डोगरा अपने बहुत सारे छात्रों को भी साहित्य के क्षेत्र आगे लेकर आए हैं और आज जिनकी कविताएं भी कई समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है। राजीव डोगरा इस समय गाहलियां विद्यालय में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र सिंह गिल ने राजीव को उनको उपलब्धियां के लिए बधाई दी तथा साहित्य व शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

(फोटो में राजीव डोगरा प्राचार्य डॉ. रविंद्र सिंह गिल और डॉ. अजय चौधरी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य को अपनी पुस्तक की प्रतियाँ देते हुए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *