Home » खेल » क्रिकेट में एक और उलटफेर, नाइजीरिया की टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया

क्रिकेट में एक और उलटफेर, नाइजीरिया की टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया

Facebook
Twitter
WhatsApp

क्रिकेट में एक और उलटफेर, नाइजीरिया की टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया

कुआलालंपुर (मलेशिया) : क्रिकेट में उलटफेर होते रहते हैं। सोमवार को अंडर-19 महिला विश्व कप में नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को दो रन से हरा दिया। नाइजीरिया की न्यूजीलैंड के विरुद्ध किसी भी तरह के क्रिकेट में यह पहली जीत है। इस उलटफेर से क्रिकेट जगत हैरान है। मलेशिया के कुचिंग के बोर्नियो क्रिकेट ग्राउंड पर बारिश के कारण 13-13 ओवर का खेला गया। नाइजीरिया की टीम पहली बार अंडर-19 महिला विश्व कप में हिस्सा ले रही है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइजीरिया की टीम ने 13 ओवर में छह विकेट पर 65 रन बनाए। नाइजीरिया ने कप्तान पिटी लकी (22 गेंदों में 18 रन) और लिलियन उडेह (25 गेंदों में 19 रन) के योगदान से 65 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम 13 ओवर में छह विकेट पस 63 रन ही बना सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *