Home » देवभूमि हिमाचल » नकली भाजपाइयों के साथ मिलकर भविष्यवक्ता बन गए जयराम : सुक्खू

नकली भाजपाइयों के साथ मिलकर भविष्यवक्ता बन गए जयराम : सुक्खू

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : अपने सुलह प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्षी पार्टी भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने भाजपा को जहां सत्ता में रहते हुए संसाधनों के दुरुपयोग पर घेरा, वहीं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर भी कड़े शब्दबाण चलाए। उन्होंने दल बदल कर भाजपा में गए कांग्रेसी विधायकों को नक़ली बीजेपी बताते हुए कहा कि नक़ली बीजेपी के साथ मिलकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर भविष्यवक्ता बन गए है। उन्होंने भाजपा पर वर्ष 2024 में हुए राज्य सभा चुनाव के दौरान विधायकों की ख़रीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने का ख्वाब छोड़ दे, क्योंकि वह पाँच गुटों में बंटे हैं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने विधायकों को ख़रीदा क्योंकि भाजपा धनवान पार्टी है। विधायकों की ख़रीद के बाद जयराम ठाकुर अति आत्मविश्वास में आ गए। उन्होंने कहा कि इसी आत्मविश्वास में निर्दलीय विधायकों से भी इस्तीफ़ा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हुआ जब आज़ाद उम्मीदवारों ने इस्तीफ़ा दिया और इस्तीफ़ा स्वीकार करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए। लेकिन आज वह सड़क पर आ गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों के हितों के देखकर फैसलों करती है और राज्य सरकार एक-एक फ़ैसला आम आदमी के हित में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने का सपना छोड़ दे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें