कांगड़ा : पहली नजर डिजिटल अखबार व वेब टीवी द्वारा आयोजित सुरों के सरताज सीजन-3 में युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डा. राजीव डोगरा को साहित्य, शिक्षा और शिक्षण में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
उनको यह सम्मान कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, पहली नजर के प्रबंध निदेशक राकेश कथूरिया और गौरव कथूरिया के कर कमल से प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में हिमाचल की जानी मानी हस्तियां ने शिरकत की।डा. राजीव डोगरा जो कि वर्तमान समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में हिंदी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वह जितने सक्रिय साहित्य में स्वयं हैं, उतना ही अपने छात्रों को आगे लेकर आते हैं। इसी कारण राजीव डोगरा को उनकी साहित्यिक व शैक्षणिक उपलब्धियां के लिए देश-विदेश से सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
Author: speedpostnews
Post Views: 123



