Home » देवभूमि हिमाचल » स्वामी विवेकानंद इंस्पायरिंग यूथ अवार्ड और विवेकानंद राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि डा. राजीव डोगरा व छात्रा मन्नत रंधावा

स्वामी विवेकानंद इंस्पायरिंग यूथ अवार्ड और विवेकानंद राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि डा. राजीव डोगरा व छात्रा मन्नत रंधावा

Facebook
Twitter
WhatsApp

कांगड़ा : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर शान्ति फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण एवं साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था द्वारा युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ. राजीव डोगरा जो कि इस समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में कार्यरत हैं तथा उनकी छात्रा मन्नत रंधावा को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दूसरी तरफ थिंक मानव अधिकार संस्था दिल्ली द्वारा प्रेरणादायक नेतृत्व, समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, मानवता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ राजीव डोगरा तथा मन्नत रंधावा को स्वामी विवेकानंद इंस्पायरिंग यूथ अवार्ड भी दिया गया।

मन्नत के माता-पिता जगदीश सिंह व कमलेश कुमारी ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों के द्वारा ही मन्नत को इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार और विकास चौधरी, पंकज धलोरिया, अनिल कुमार, विनोद कुमार और अश्विनी कुमार ने डॉ राजीव डोगरा तथा छात्रा मन्नत रंधावा को हार्दिक शुभकामनाएं दी और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए उत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *