Home » अपराध » अभिनेता सैफ अली खान पर 12वीं मंजिल पर जाकर हमला; छह बार मारा चाकू, घर में काम करने वाली महिला भी घायल

अभिनेता सैफ अली खान पर 12वीं मंजिल पर जाकर हमला; छह बार मारा चाकू, घर में काम करने वाली महिला भी घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
  1. अभिनेता सैफ अली खान पर 12वीं मंजिल पर जाकर हमला; छह बार मारा चाकू, घर में काम करने वाली महिला भी घायल

मुंबई : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला हुआ है। हमलावर ने उन्हें छह वार चाकू मारा। यह घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर हुई। सैफ को रीढ़ की हड्डी, हाथ और गर्दन पर चोटें आई हैं। दो जख्म गंभीर थे। उनकी रीढ़ में चाकू का एक टुकड़ा फंस गया था। अब उसे निकाल दिया है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया और वह सीढ़ियों के रास्ते भागा। घटना बुधवार रात को लगभग दो बजे की बताई जा रही है। इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उनकी सर्जरी कर दी है। हमले में सैफ के घर काम करने वाली एक महिला भी घायल है।

पहले काम करने वाली से बहस की, सैफ ने उसे शांत रहने को कहा तो उन पर हमला कर दिया
बताया जा रहा है कि घर में घुसे व्यक्ति ने पहले काम करने वाली महिला से बहस की। सैफ ने उसे शांत रहने को कहा तो उसने हमला कर दिया। सवाल उठाया जा रहा है कि क्या घर में काम करने वालों ने हमलावर को एंट्री दी। क्या काम करने वाली महिला से हमलावर का कोई कनेक्शन है? या हमलवार लूट के इरादे से आया था। घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जब रात को हमला हुआ;  तब करीना कपूर व बच्चे भी घर पर थे
जिस समय हमला हुआ, तब सैफ की पत्नी करीना कपूर और दो बच्चे भी घर में मौजूद थे। करीना ने बताया कि घर के बाकी लोग ठीक हैं। बताया जा रहा है कि हमलवार को छठी मंजिल पर भागते हुए देखा गया है। सूचना है कि हमलावर की पहचान कर ली गई है। इस मामले की हर एंगिल से जांच कर रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद ही पता चलेगा कि क्या यह हमला चोरी के इरादे से किया गया या कोई दूसरा कारण था।

 

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें