Home » अपराध » कांगड़ा के ढगवार में आधी रात को हुआ बड़ा धमाका; सोए लोग उठकर सड़क पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त कार पड़ी थी, कुछ युवक सवार थे, दो घायल

कांगड़ा के ढगवार में आधी रात को हुआ बड़ा धमाका; सोए लोग उठकर सड़क पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त कार पड़ी थी, कुछ युवक सवार थे, दो घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ढगवार (कांगड़ा) : मंगलवार आधी रात का समय था। बड़ी जोर से धमाका हुआ। लगभग सवा एक बजे का समय था। जाहिर है उस समय सभी लोग सो ही रहे होंगे। मुश्किल से ही कोई इक्का-दुक्का लोग होंगे जो किन्हीं कारणों से जाग रहे होंगे। कोई पढ़ रहा होगा। या किसी की अन्य किसी कारण से नींद टूटी होगी। पर धमाका इतना जोरदार था कि अधिकतर की नींद खुल गई। कुत्ते भौंकने लगे। लोग जहां कुत्ते भौंक रहे थे, उस तरफ आए। देखा कि सड़क किनारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार पड़ी थी। कार में कुछ युवक थे, जो बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे।
यह मामला कांगड़ा जिला के ढगवार क्षेत्र का है। कार नंबर एचपी 86 8679 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क के किनारे केलों के पेड़ में फंसी थी। लोगों ने युवकों को मुश्किल से कार से बाहर निकाला। कार में चार युवक सवार थे। इनमें दो युवक घायल हुए हैं। कार तो सड़क किनारे पड़ी थी। लेकिन यह कार घटनास्थल से लगभग 60 मीटर पीछे से सड़क से बाहर हो गई थी। कूहल के ऊपर से टकराती हुई केलों के पेड़ों के बीच जा गिरी थी। यह कार शीला चौक (धर्मशाला) की तरफ से गगल या कांगड़ा की तरफ जा रही होगी।
ढगवार के पूर्व प्रधान संजीव कुमार ने बताया, आवाज सुनकर उन्हें लगा कि जैसे कोई भवन गिर गया हो। उनके साथ आसपास के कुछ अन्य लोग भी पहुंचे। इनमें अजय कुमार, प्रेम चंद व लक्ष्मी देवी शामिल हैं। घायल युवकों को वाहन से बाहर निकाला। इनके साथ एक और वाहन भी था। यह वाहन आगे निकल गया था। बाद में आगे चले गया वाहन वापस आ गया और ये सभी यहां से लौट गए। क्षतिग्रस्त कार यहीं रही। क्योंकि चलाने की स्थिति में नहीं थी।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *