Home » देवभूमि हिमाचल » बल्ह के लूणापानी में माता श्री बाला सुंदरी जी का पवित्र द्वार स्थापित

बल्ह के लूणापानी में माता श्री बाला सुंदरी जी का पवित्र द्वार स्थापित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मंडी : बल्ह के लूणापानी गांव के लिए रविवार अत्यंत पावन और ऐतिहासिक दिन रहा। कुलदेवी माता आदिशक्ति महामाया श्री बाला सुंदरी जी के पवित्र द्वार की स्थापना बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर पूरा गाँव भक्ति और आनंद में डूबा नजर आया। गांव के सभी लोगों ने मिलकर माता रानी की जय-जयकार की। भजन–कीर्तन हुए। महिलाओं ने गीत गाए और ढोलक की मधुर ताल पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लोगों ने कुलदेवी माता से यही प्रार्थना की कि अपने आशीर्वाद से गांव में सुख, शांति, समृद्धि और एकता बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *