शिमला : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आए दिन अखबारों में नशे के ओवरडोज से होने वाली मौत की खबरें छपती हैं। ऐसी ख़बरें देखकर क्या बीतती है, वह बयान करना मुश्किल है। चिट्टा महामारी की तरह प्रदेश के कोने-कोने में फैल रहा है और सरकार सिर्फ़ इवेंट और अख़बारों की हैडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त है। पुनर्वास केंद्र के नाम पर सरकार की कोई व्यवस्था नहीं है। निजी पुनर्वास केंद्रों में लोग अपनी गाढ़ी कमाई भी खर्च करते हैं लेकिन वहाँ पर इलाज के नाम पर मारपीट और हिंसा होती है। मुख्यमंत्री जी लोग नशे से मर रहे हैं, इसी साल मरने वालों की संख्या तीस से ज़्यादा बताई जा रही है। वास्तविक संख्या और भी भयावह होगी। देवभूमि में चिट्टे के लिए कोई स्थान नहीं है। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार सख़्त से सख़्त कदम उठाए। भाजपा हर तरह से सरकार के साथ है। नशे से होने वाली मौतों और नशे के चपेट में जा रहे युवाओं को बचाने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
मन की बात में हिमाचल के बेटियों का योगदान की बात गौरवान्वित करने वाला क्षण
नेता प्रतिपक्ष ने संजौली शिमला में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात”सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बीते दिनों भारत का परचम लहराने वाली हमारी महिला कबड्डी टीम और ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की शानदार उपलब्धियों की सराहना की। इन टीमों ने कठिन परिस्थितियों में भी अद्भुत जज़्बा दिखाकर देश का मान बढ़ाया है। उनके साहस, समर्पण और संघर्ष की भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वर्ल्ड कप कबड्डी में हिमाचल की बेटियों का योगदान भी बहुत अहम है यह हमारे लिए दोहरी खुशी की बात है। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी उत्पादों के लिए विशेष लगाव रहा है। वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया– मेड फॉर वर्ल्ड का मिशन भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए चलाया गया है। आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लुक्क के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर न केवल हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं, बल्कि अपने कारीगरों, उद्यमियों और छोटे व्यापारियों की आजीविका को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का ‘मन की बात’ पुनः इस बात का संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है, चाहे वह खेल का मैदान हो, सीमा हो या बाज़ार। आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी को अपनाएं, स्थानीय को बढ़ावा दें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प को और मजबूत करें।




One Comment
Heard about luck33gameappk.com. If you are looking for the app, it seems fine Check out luck33gameappk for the apk file.