धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत चुनाव पर भाजपा के स्थगन प्रस्ताव के जवाब में कहा :
जून में पंचायतों के पुनर्गठन और वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई
चुनाव आयोग ने अपना काम किया, सरकार ने उसमें कोई दखल नहीं दिया
लेकिन, हमने यह कल्पना भी नहीं की थी कि 2023 से भी बड़ी आपदा 2025 में आएगी
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के क्षेत्र में भी बड़ी आपदा आई, मुख्यमंत्री के नाते मैं उनके संपर्क में रहा, हमने अपने पूरे संसाधन लगाए
हमारे संसाधन सीमित थे, बावजूद इसके त्वरित कार्रवाई की गई। श्री मणिमहेश यात्रा भी आपदा से अछूती नहीं रही
हमारे राजस्व मंत्री 9 दिन भरमौर में रहे, उन्हें अवरुद्ध सड़क मार्ग को खुलवाया और यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाया
उसके बाद कुल्लू जिला व कांगड़ा के इंदौरा व फतेहपुर में आपदा आ गई। हमारे डीसी आपदा प्रबंधन व पुनर्वास के कार्य में लगे हुए थे, ऐसे समय में उन्हें कैसे दूसरे कार्यों में लगाया जाता
हमने पंचायत चुनाव को डिजास्टर एक्ट के कारण स्थगित किया है, टाला नहीं
डिजास्टर एक्ट के कारण हमने सड़कें खुलने तक चुनाव को थोड़ा आगे करने के लिए कहा है, पंचायतों की अवधि अभी शेष है। जनवरी महीने तक चुनाव करवाये जा सकते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर ने विधानसभा में ही यह चुनौती दी थी कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। ये लोग सुबह 6 बजे ही राज्यपाल के पास पहुंच गए, हम तो गए नहीं।
हमारी सरकार प्रदेश की जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आज भी चल रही है।
मुख्यमंत्री बोले, जयराम ठाकुर आज भी कह रहे हैं कि पहली कैबिनेट में इस सरकार के फैसलों की समीक्षा करेंगे। जयराम जी, पहली कैबिनेट 2027 में होगी या 2028 में, यह किसी को पता नहीं है। अभी 2 साल का समय सरकार का शेष है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता की सेवा के लिए आए हैं। हम आज की सोचकर काम करते हैं। जिस भी पद पर रहा हूं, लंबे समय तक रहा हूँ। आगे-आगे देखते जाइये, होता है क्या।
डिजास्टर एक्ट जैसे ही हटाएंगे, वैसे ही पंचायत चुनाव कराएंगे
नई पंचायतों का पुनर्गठन चल रहा है। कुछ नई पंचायतें बननी हैं। 9000-9000 आबादी की भी कुछ पंचायतें हैं।
भाजपा सरकार ने भी अपने समय में नई पंचायतें बनाई हैं। भाजपा क्या माइनस 40 डिग्री में चुनाव करवाना चाहती है। चुनाव में वोट प्रतिशत भी तो 80 फीसदी होना चाहिए।
राज्य निर्वाचन आयोग पर भी आज के बाद हिमाचल प्रदेश में लागू डिजास्टर एक्ट के प्रावधान लगेंगे
डिजास्टर एक्ट जैसे ही हटेगा पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।



