Home » देवभूमि हिमाचल » हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू; सुक्खू बोले, तीन साल पूरे होने पर जश्न नहीं, विजन बताएंगे

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू; सुक्खू बोले, तीन साल पूरे होने पर जश्न नहीं, विजन बताएंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों के साथ सदन में शिष्टाचार भेंट कर सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। सत्र की शुरुआत में स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष और सभी सदस्यों का सदन में स्वागत किया।

राष्ट्रीय गान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर सहित सभी सदस्यों ने संविधान दिवस पर सदन में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने शोकाद्गार प्रस्तुत किए।
सीएम ने कहा कि मंडी में सरकार के तीन साल पूरा होने पर जश्न नहीं, विजन बताएंगे। पंचायती राज चुनाव पर भाजपा का काम रोको प्रस्ताव मंजूर, सदन में हंगामा करने की भाजपा की रणनीति धरी रह गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह ने बड़प्पन दिखाते हुए सरकार की तरफ से चर्चा को किया स्वीकार। मुख्यमंत्री बोले, संविधान की सबसे बड़ी रक्षक कांग्रेस पार्टी है, महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस ने आरक्षण का प्रावधान किया कानून के अनुसार सरकार कार्य कर रही है।
सुक्खू ने जानकारी दी कि कानून की परिधि में रहकर करवाएंगे पंचायत चुनाव। बोले, पूर्व भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में शिमला नगर निगम के चुनाव नौ महीने देरी से करवाए थे। भाजपा पांच गुटों में बंटी है, इसलिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में रहते हैं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *