
धर्मशाला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कस्बा नरवाना में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर एवं पार्षद देवेंद्र सिंह जग्गी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि जग्गी ने कहा कि बच्चों को जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए। उन्होंने समारोह के मंच के लिए ₹2,00,000 देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त रुके हुए स्कूल भवन निर्माण कार्य को पुनः आरंभ करवाने की बात कही, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 92 लाख रुपये है। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली बच्चियों को ₹21,000 देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश चंद्र कपूर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का ब्यौरा रखा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन।
समारोह में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। हरियाणवी नृत्य ‘पतली कमर में मटका’, पंजाबी डांस ‘ठुमक ठुमक चंडी मैया दे नाल’, राजस्थान का लोकनृत्य घूमर, गाड़ी नृत्य तथा पहाड़ी नाटी ने उपस्थित जनों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ‘जूती ले दे घुंघरू वाली’ पर प्रस्तुत पंजाबी नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में तुषार (क्लास प्लस टू) को बेस्ट बॉय और वंशिका को बेस्ट गर्ल का खिताब दिया गया।
शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए रिद्धिमा, किट्टू, मनीष, सानिया, इशिका, नमन, मानवी, तमन्ना, रंजीत कुमार, महक, शैलजा, प्रणव कपूर, वंशिका, खुशी कपूर, साक्षी, पायल शर्मा, सोनम, रोमित, कशिश, तन्वी, तृषा, मुस्कान, न्यारा, कृतिका, अनिकेत, डोगरा को सम्मानित किया गया।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नितिन, समर्पण, आर्यन, आदित्य, सूरज, दिव्यांश, आकृति, सानिया, कोमल, कनिका, कनव, जयंत, अमन, अनिकेत, वरुण, कशिश, आरुषि, सिया, तृषा को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह, धर्मशाला मेयर मीनू शर्मा, पूर्व मेयर रजनी, पार्षद अनुराग, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पप्पी, डाइट प्रिंसिपल राकेश, प्रवक्ता राजीव, स्कूल प्रिंसिपल सुनील शर्मा, रवि कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान कस्बा सरिता, बीडीसी मेंबर, प्रिंसिपल खनियारा अनीश बनियाल, समाजसेवी प्रवीण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



