हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को पांच पांडवों वाले बयान पर आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, अनुराग ने मान लिया है कि भाजपा 5 गुटों में बंटी हुई है। कौरवों ने जब पांच गांव देने से मना कर दिया था, तब पांडवों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। खुद को पांच पांडव बताने वाले भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में पूरी तरह विफल रहे हैं। हिमाचल भाजपा व उसके सातों सांसद हिमाचल की आवाज केंद्र सरकार के समक्ष उठाने में असफल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सातों सांसद न लोकसभा न राज्यसभा में हिमाचल के अधिकारों की आवाज उठा रहे। वे इतनी भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाएं और कहें कि 1500 करोड़ रुपये की जो घोषणा आपदा राहत के लिए की गई है, उसे जारी करें।
प्राकृतिक आपदा के दौरान भी भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। भाजपा ने पिछले 5 साल प्रदेश की संपदा को लुटाया और राज्य के हित बेचे। अनुराग ठाकुर जनता को यह बताएं कि उन्होंने हिमाचल के अधिकारों के लिए दिल्ली में कितनी बार आवाज उठाई और प्रदेश के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज की मांग की।




2 Comments
Hey folks! Just checked out 28betcasino, and gotta say, it’s got a decent selection of games. Navigation’s pretty smooth too. Maybe could use a few more bonuses, but overall a solid experience. Check it out for yourself: 28betcasino
Anyone tried rajajoycasino? It looks pretty promising! The signup bonus is decent and the games are varied! Here is the link for you to check rajajoycasino