Home » देवभूमि हिमाचल » हिमाचल में झूठी गारंटियां देकर जनादेश हथियाने वाले किस मुंह से चलाएंगे वोट चोरी अभियान : जयराम

हिमाचल में झूठी गारंटियां देकर जनादेश हथियाने वाले किस मुंह से चलाएंगे वोट चोरी अभियान : जयराम

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 10 झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने वाले वाले कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री वोट चोरी का अभियान चला रहें हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह नेता किस मुंह से इस तरीके का अभियान चला सकते हैं। अपनी ही दी हुई गारंटियों से सड़क से लेकर सदन तक में मुकर जाने वाले नेता हिमाचल के लोगों से कैसे नजर मिलाएंगे। प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं को सड़क–चौराहे पर रोक–रोक कर 10 गारंटियों का हिसाब मांग रही है। जिसका कोई जवाब न तो प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास है और न ही मंत्रियों तथा विधायकों के। जिस पार्टी ने पहले कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी की गारंटी देकर हिमाचल की सत्ता हथियाई हो और सत्ता में आने के बाद डेढ़ लाख से ज्यादा पद एक साथ समाप्त कर दिए हों तथा 15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया हो, वह जनता के बीच कैसे जाएगी और उनका सामना कैसे करेगी?

जयराम ने कहा कि यह वही मंत्री और नेता हैं जिन्होंने भगवान की झूठी कसमें खा कर, अपने आला नेताओं का हवाला देकर प्रदेश के लोगों को झूठी गारंटियां दी थी। आज उन गारंटियों के बारे में कहने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री सरेआम अपनी कही बातें नकार चुके हैं। विकास के नाम पर सिर्फ मित्रों और अपने परिवार जनों का विकास हो रहा है और प्रदेश की जनता छोटी से छोटी सुविधाओं के लिए तरस रही है। आपदा की वजह से जिन लोगों ने अपने घर, बगीचे, पशुशालाएं, दुकानें खोई हैं उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। मैंने प्रदेश के कोने-कोने में जाकर देखा कि बहुत सारे लोगों को फौरी राहत भी नहीं मिल पाई है। दूर–दराज की सड़कें तो दूर मुख्य मार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं। लोगों की सब्जियां, सेब, अन्य उत्पाद खेतों में सड़ गए। सरकार की तरफ से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सरकार के मंत्री और विधायक इसलिए भी लोगों के पास नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनके हाथ में कोई ताकत मुख्यमंत्री ने छोड़ी नहीं है। दूसरे प्रदेश की जनता उनसे आपदा राहत के साथ-साथ पूर्व में किए गए वादे और चुनाव के समय दी गई गारंटियों का हिसाब मांगती है। जिसका जवाब सरकार के लोगों के पास नहीं है। इसीलिए मंत्री और कांग्रेस के विधायक प्रदेश के आम आदमियों से कन्नी काटते फिर रहे हैं और प्रदेश के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं कि किसी बहाने से सामना हो जाए।

दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। महात्मा गांधी की जयंती हमें सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हमें उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर मंत्र की याद दिलाती है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से दशहरा और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक सदी पूर्व राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के विचार को लेकर स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज जन-जन में देशभक्ति की अलख जगाई है। शिक्षा, संस्कार, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन, गांवों के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहा है। संघ ने न केवल भारत को जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के सभी स्वयंसेवकों को उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए कोटि-कोटि नमन कर उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।

दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने किया कन्या पूजन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर के साथ अपने आधिकारिक निवास पर दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कल उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें