Home » देवभूमि हिमाचल » विकसित भारत के रंग कला के संग कार्यक्रम में पहुंचे शुक्ल व जयराम

विकसित भारत के रंग कला के संग कार्यक्रम में पहुंचे शुक्ल व जयराम

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : विकसित भारत के रंग कला के संग कार्यक्रम में शामिल होकर रिज मैदान पर चित्रकारों द्वारा बनाई चित्रकारी का राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अवलोकन किया। तत्पश्चात गेयटी हाल में भारत की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जिसकी आत्मा उसकी संस्कृति और कला में बसी है। “आत्मनिर्भर भारत” का एक बड़ा हिस्सा हमारी कला, संस्कृति और सृजनशीलता से जुड़ा हुआ है। यहाँ विकास केवल आर्थिक या तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कारों, परंपराओं और कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ‘विकास भी विरासत भी’ के विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई सपना नहीं, एक विज़न है। जिसका ब्लूप्रिंट उन्होंने बहुत पहले ही तैयार कर रखा है। जिसे पूरा करना हम हर एक भारतवासी का संकल्प है। कोविड जैसी महामारी के समय जब प्रधानमंत्री ने आपदा को अवसर में बदलने का आह्वान किया था तो उसी समय उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत भी की थी। विकसित भारत का लक्ष्य बिना भारत को आत्मनिर्भर बनाए नहीं पूरा हो सकता।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री ने “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों की शुरुआत की। जिससे हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक, भौगोलिक विविधताओं में व्याप्त उत्कृष्टता को परस्पर एक बाज़ार भी मिले ग्राहक भी। ये आत्म निर्भरता किसी एक क्षेत्र पर केंद्रित नहीं थी। आत्म निर्भरता के बिना आजादी का कोई मतलब नहीं है। हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करनी है। आत्म निर्भरता के बिना स्वतंत्रता अधूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान को दुहराते हुए कहा कि जिस तरीके से हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने, महान विभूतियों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उसी तरीके से हर भारतीय को आत्मनिर्भरता के लिये काम करना होगा। स्वयं को खपाना होगा मेक इन इंडिया मेड फॉर वर्ल्ड का विजन रखना होगा। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष उपस्थिति डॉ नंदलाल ठाकुर, चौपाल विधायक बलवीर वर्मा, भरमौर विधायक डॉ जनक राज समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें