Home » देवभूमि हिमाचल » उपतहसील हारचक्कियां के लंघाणा गांव में घर गिरा, सामान को नुकसान

उपतहसील हारचक्कियां के लंघाणा गांव में घर गिरा, सामान को नुकसान 

Facebook
Twitter
WhatsApp

धर्मशाला : जुलाई और अगस्त महीनों को बरसात के सबसे बड़े महीने माना जाता है। यानी इन महीनों के बाद लोगों को भारी वर्षा से कुछ राहत मिल जाती है। पर इस बार अगस्त महीना बीते दो सप्ताह हो गए। भारी वर्षा अब तक पीछा नहीं छोड़ रही है। अब भी लोगों को आए दिन नुकसान हो रहा है। ऐसा ही मामला शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और उपतहसील हारचक्कियां के लंघाणा गांव में सामने आया है। यहां पर भारी वर्षा के कारण घर गिर गया। घर के मालिक बलवंत सिंह गुलेरिया व सुजान सिंह गुलेरिया ने बताया कि भारी वर्षा के कारण घर का बरामदा व रसोई घर पूरी तरह से गिर गए हैं। कमरे में भी मलबा गिरा है। कुछ सामान टूट गया है और काफी सामान कीचड़ के कारण खराब हो गया है। कितना नुकसान हुआ है, इसका पता आकलन करने पर ही चल पाएगा। इसलिए संबंधित विभागों की जिम्मदारी है कि वे तुरंत मौके पर जाएं और इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजें।

बलवंत सिंह ने बताया कि जिस समय घर गिरा, उस समय परिवार के सदस्य दूसरे घर में थे, इसलिए सामान का ही नुकसान हुआ है। घर के एक किनारे पर आटा चक्की थी, जो मलबे में दब गई। दूसरे कमरे में बर्तन व अन्य जरूरी सामान को नुकसान हुआ। स्लेट भी काफी टूट गए हैं। बताया कि इस संबंध में पंचायत ततवानी की प्रधान को सूचित कर दिया गया है। प्रधान ने कहा है कि वार्ड पंच को मौके पर भेजकर मौका देखा जाएगा। उन्होंने मनेई पटवार सर्कल के पटवारी से भी आग्रह किया है कि नुकसान का आकलन जल्द कर प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें