Home » देवभूमि हिमाचल » जयराम ने किया आपदा प्रभावित चंबा का दौरा; बोले, अधिकारी बिना भेदभाव के प्रभावितों की बात सुनें

जयराम ने किया आपदा प्रभावित चंबा का दौरा; बोले, अधिकारी बिना भेदभाव के प्रभावितों की बात सुनें

Facebook
Twitter
WhatsApp

चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित चंबा जिला के भटियात और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि मैं जहां-जहां भी गया, वहां पर न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के बल्कि आम आदमियों के भी बहुत नुकसान हुए हैं। लोगों के घर बह गए हैं। बाग बगीचे नष्ट हो गए हैं। पशु भी आपदा का शिकार हुए हैं। बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिनके घर को आंशिक क्षति हुई है लेकिन उनके घर रहने लायक नहीं है। ऐसे लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उनका सहयोग नहीं किया जा रहा है। किसी भी आपदा प्रभावित के साथ प्रशासन की लापरवाही और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावितों से कहा कि वे लोग भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नजर रखें और किसी भी प्रकार का भेदभाव हो तो हमें सूचित करें। उसे मुद्दे को हम सरकार के समक्ष रख सके। उन्होंने चंबा जिले के सभी आपदा प्रभावितों को आश्वत किया कि भारतीय जनता पार्टी सभी के साथ चट्टान के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

जयराम ने प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में लापरवाही और भेदभाव भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रशासन के अधिकारी आपदा प्रभावितों की वास्तविक जरूरत और उनके नुकसान के हिसाब से काम करें। सरकार और स्थानीय नेताओं के अनावश्यक दबाव में बिल्कुल ना आए। केंद्र सरकार द्वारा जो भी आर्थिक सहायता हिमाचल प्रदेश को भेजी जा रही है सरकार और अधिकारी उस सहायता को प्रभावी लोगों की बजाय प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हम भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा, तुनु हट्टी, मेल और ककडार दौरा का राजस्थानी लोगों की शिकायतें सुनी। इसके बाद वह डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सिमडी में लोगों से मिले और जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, हर जगह लोगों की शिकायतों का अंबार मिल रहा है। यहां कई जगह पर जमीनें धंस रही हैं। गांव के गांव खतरे में है। लेकिन सरकार उनके साथ कहीं भी मजबूती से खड़ी नजर नहीं आ रही है। कहीं पर प्रशासन का पटवारी तक नहीं पहुंचा है तो कहीं पर लोगों की शिकायतें बड़े अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। प्रशासन के रवैए की वजह से लोगों को सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सहयोग भी नहीं मिल पा रहा है। आपदा के समय अगर लोगों को तत्काल सहयोग नहीं मिलती है तो उसे सहयोग का क्या अर्थ रह जाएगा। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुलह से विधायक विपिन परमार, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह से विधायक डॉ हंसराज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ जनक राज, भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम जरयाल समेत स्थानीय अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें