Home » देवभूमि हिमाचल » श्री बिजली महादेव रोपवे में हम लोगों की भावनाओं के साथ : जयराम ठाकुर

श्री बिजली महादेव रोपवे में हम लोगों की भावनाओं के साथ : जयराम ठाकुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज कुल्लू में श्री बिजली महादेव रोपवे के संदर्भ में देव समाज के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल से जुड़ी देव परंपरा, आस्था और जनता की गहरी भावनाओं को सुना और उनके भावनाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने काआश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा की इस विषय पर वह पहले से काम कर रहे हैं। तभी पूर्व सरकार के समय यह परियोजना नहीं बनी। देव समाज के लोगों का जो अनुरोध है वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी भी बताया है। उन्होंने भी देव समाज और स्थानीय लोगों की भावनाओं के सम्मान का भरोसा दिया

जयराम ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी देवी-देवताओं के आदेश और स्थानीय लोगों की भावनाओं से अवगत करवाया है। इस क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर ही यह परियोजना शुरू की गई थी। यदि इससे इस क्षेत्र की देव संस्कृति, लोक संस्कृति, पर्यावरण और पवित्रता के लिए खतरा है तो इस मुद्दे पर वह कुल्लू के लोगों, देव समाज के लोगों और स्थानीय लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं। हमारी प्राचीन परंपराओं और देव संस्कृति का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। देव आस्था और जनता की भावनाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और इसी भावना के अनुरूप समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें