रश्मिका मंदाना अब अभिनय की दुनिया में पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इनमें एनिमल, पुष्पा और छावा जैसी फिल्में हैं। ये फिल्में रिकार्डतोड़ कमाई कर चुकी हैं। अभिनेत्री मंदाना ने इनमें अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। सुनने में आ रहा है कि यह अभिनेत्री अपनी भूमिकाओं का प्रयोग आगे भी जारी रखने वाली हैं। इसी क्रम में वह अब अपने प्रशंसकों को डराने वाली हैं। अब कंचना 5 भी बनाने की तैयारी है। इसमें भी रश्मिका को अहम भूमिका मिलने की खबरें हैं। सुनने में आ रहा है कि रश्मिका इस फिल्म में भूतनी की भूमिका मे दिख सकती हैं। अब देखना यह होगा कि रश्मिका अपने प्रशंसकों को डराने में कितना सफल होती हैं।
Author: speedpostnews
Post Views: 289



