Home » देवभूमि हिमाचल » हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया, मुख्यमंत्री ने राज्य में पांच लोगों की मौत पर शोक जताया

हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया, मुख्यमंत्री ने राज्य में पांच लोगों की मौत पर शोक जताया

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरे हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य घोषित किया। प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सुक्खू ने विधानसभा में यह जानकारी दी। प्रदेश में बरसात थमने के बाद यह अधिसूचना वापस लेने पर विचार किया जाएगा।
सुक्खू ने प्रदेश में 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शिमला जिला के जुन्गा क्षेत्र के डुबलू गांव में दो लोगों, कोटखाई के छोल में एक तथा जुब्बल की बधाल पंचायत के बाऊली गांव में एक व्यक्ति तथा सिरमौर जिला के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की नौहराधार तहसील के चौरास गांव में एक महिला की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतने तथा नदी-नालों और संवेदनशील ढलानों के निकट न जाने की अपील की है।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें